फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Flats will be allotted tomorrow under the Chief Minister's Urban Housing Scheme.

Sonipat News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कल आवंटित किए जाएंगे फ्लैट

Tue, 07 Oct 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Flats will be allotted tomorrow under the Chief Minister's Urban Housing Scheme.
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बने आरक्षित फ्लैटों का आवंटन 8 अक्तूबर को किया गया। दीनबंधू छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में दोपहर 1 बजे लॉटरी के माध्यम से ड्रॉ निकाले जाएंगे। लाभार्थियों की ओर से किए गए आवेदनों में से 794 लाभार्थियों के आवेदन सही पाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए ऐसे परिवार पात्र होंगे जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर हरियाणा राज्य के किसी भी शहरी क्षेत्र में पक्का मकान, प्लॉट या फ्लैट नहीं होना चाहिए। ऐसे सभी लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनका नाम ड्रा में नहीं आएगा उनको बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थियों को ड्रा के माध्यम से 538 ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों में सेक्टर-27 गांव अहमदपुर स्थित पार्कर इंफ्रा प्रा. लि. के 137 फ्लैट, जीटी रोड स्थित सेक्टर-8 में स्थित आकर्षक रिलेट्रस प्रा. लि. के 102 फ्लैट, सेक्टर-61 स्थित परदेशी डेवलपर्स प्रा. लि. के 124 फ्लैट, सेक्टर-10 स्थित इंडियन रेलवे वेल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के 117 फ्लैट तथा जेबीबी एवरेस्ट बिल्डिटेक प्रा. लि. के 58 फ्लैट है। उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों का एरिया 200 वर्ग फुट है। आवंटन के लिए अधिकतम मूल्य प्रति फ्लैट 1.50 लाख अथवा 750 प्रति वर्ग फुट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed