फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five youths lost their lives in three road accidents

तीन सड़क हादसों में गई पांच युवकों की जान

Sat, 29 Aug 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five youths lost their lives in three road accidents
केएमपी पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। कुराड़ बाईपास पर बाइक सवार दो युवकों पर लोहे से भरा कैंटर पलट गया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं केएमपी पर कैंटर खड़े ट्रक में जा घुसा। जिसमें मुजफ्फरनगर (यूपी) के चालक व हेल्पर की जान चली गई। मुरथल रोड पर निर्माण कार्य के चलते यातायात को वन-वे किया गया था। उससे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के पांच बजे केएमपी पर कैंटर ट्रक में टकरा गया। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव तेवली का सुहेल कैंटर चालक व उसके गांव का शाहिद क्लीनर था। वह कैंटर में गुरुग्राम से गत्ता लेकर केएमपी के रास्ते मुज्जफरनगर जा रहे थे। तड़के करीब पांच बजे तब वह केएमपी टोल से 500 मीटर पहले थे तो सड़क पर खड़े ट्रक में उनका कैंटर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने मशक्कत बाद शवों को बाहर निकाला। दोनों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से ट्रक का चालक भी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वहीं कुराड़ बाईपास पर शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक का काम करने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर सोनीपत से कुराड़ जा रहे थे। बाइक को गांव रसूलपुर निवासी संदीप चला रहा था और जैनपुर निवासी सुमित उसके पीछे बैठा था। दोनों एक साथ काम करते थे और दोस्त थे। जब यह कुराड़ बाईपास पर थे तो अचानक जीटी रोड की तरफ से आया कैंटर (टेंपो) उनकी बाइक से टकरा गया। लोहे के पाइप लोड कर आ रहा टोंपो चालक उन्हें बचाने का प्रयास करने लगा तो टेंपो उनके ऊपर ही पलट गया। जिससे दोनों उनके नीचे दब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही टेंपो से पाइप उतारने शुरू किए। पाइप उतारकर लोगों ने रस्से डालकर टेंपो को उठाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची, लेकिन तब तक शव निकाले जा चुके थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हादसे का शिकार हुआ संदीप परिवार का अकेला बेटा था और सुमित तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हादसे में मुरथल रोड आदित्य गार्डन के पास सड़क हादसे में परचून के दुकानदार की मौत हो गई। गांव भिगान निवासी दुकानदार योगेश दुकान का सामान लेने सोनीपत आया था। वह बाइक से जा रहा था कृषि मुरथल रोड पर निर्माण कार्य के चलते यातायात को वन-वे किया हुआ है। इसी दौरान आदित्य गार्डन के पास योगेश की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने योगेश के भाई सोनू के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
--
अलग-अलग हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामलों की जांच में जुटी हुई है।
-वीरेंद्र सिंह, डीएसपी सोनीपत।

 कुराड़ बाइपास पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

कुराड़ बाइपास पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed