{"_id":"6179a80db100f4391e4efa33","slug":"five-times-the-demand-for-platelets-increased-in-bps-medical-college-sonipat-news-rtk628303673","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएस मेडिकल कॉलेज में बढ़ी प्लेटलेट्स की पांच गुना मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएस मेडिकल कॉलेज में बढ़ी प्लेटलेट्स की पांच गुना मांग
विज्ञापन
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के बीच बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में प्लेटलेट्स की मांग भी पांच गुना बढ़ गई है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को यह मांग पूरी करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके लिए प्रशासन जहां आसपास के क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगा रहा है, वहीं स्टाफ को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के इलाज के दौरान मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसी के चलते पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इन दिनों डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के चलते बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल के मेडिकल व बच्चों के वार्ड में डेंगू के मरीजों के लिए 90 बेड आरक्षित किए हैं। इस समय अस्पताल में 57 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 11 पॉजिटिव और 46 मरीज संदिग्ध हैं। चिकित्सक के अनुसार इनमें से काफी मरीज ऐसे हैं, जिन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत है। हालांकि अभी तक प्लेटलेट्स की कमी नहीं हुई है, लेकिन इन्हें पूरा रखने में यहां के ब्लड बैंक प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। ब्लड बैंक के अधिकारियों की मानें तो जहां पहले महीने में दो या तीन मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत होती थी, लेकिन अब उन्हें हर रोज प्लेटलेट्स तैयार करनी पड़ रही है। ब्लड बैंक की ओर से 1 से 27 अक्तूबर तक करीब 25 प्लेटलेट्स मरीजों को दी जा चुकी हैं।
हर रोज आ रहे बुखार के करीब 200 मरीज
महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इन दिनों करीब 2 हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से करीब 200 मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। इस पर चिकित्सक उनके स्वास्थ्य के अनुसार उनकी जांच व इलाज कर रहे हैं। अगर कोई डेंगू का संदिग्ध मरीज मिल रहा है। तो उसे तुरंत दाखिल कर रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की संख्या अनुसार बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
डेंगू को लेकर अस्पताल परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लैब व ब्लड बैंक में 24 घंटे चिकित्सा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी तक हालात सामान्य हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो उसी अनुसार बेड भी बढ़ा दिए जाएंगे। अस्पताल में दवाओं व अन्य किसी भी सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज