{"_id":"65c5251d60a80a344507b6f4","slug":"five-thousand-rupees-reward-arrested-in-case-of-deadly-attack-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113518-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
Fri, 09 Feb 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव खेड़ी दहिया में जानलेवा हमला करने का इनामी आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव खेड़ी दहिया निवासी रामपाल उर्फ हाथी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
खेड़ी दहिया निवासी अशोक ने 27 सितंबर, 2021 को पुलिस को बताया था कि कि वह अपने दोस्त मंदीप के साथ गली में खड़े थे। तभी रामपाल अपने भाई और पिता के साथ लोहे की रॉड और लाठी-चाकू लेकर आया था। तीनों ने उन पर हमला कर दिया था। जिसमें वह तथा उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी रामपाल की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब रामपाल को गिरफ्तार किया गया है।