फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five miscreants arrested, inculding gangster boxer of looting petrol pump.

पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रचते सरगना बॉक्सर समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested, inculding gangster boxer of looting petrol  pump.
सोनीपत। खरखौदा पुलिस ने रविवार की रात पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रचते सरगना बॉक्सर समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों को फिरोजपुर बांगर से पकड़ा गया है, जिनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। दिल्ली व सोनीपत के रहने वाले इन बदमाशों के पकड़े जाने से दिल्ली, सोनीपत, पानीपत व यमुनानगर की 10 आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है। जिनमें लूट, हत्या का प्रयास व चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसएचओ खरखौदा जसबीर सिंह के निर्देशन में एसआई चांद सिंह व दलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ में लगे थे। उनको सूचना मिली कि एक डस्टर गाड़ी में बदमाश अवैध हथियारों के साथ पेट्रोल पंप लूट की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पहचान अमन उर्फ बॉक्सर निवासी सोहटी, संदीप निवासी पाई, दिनेश उर्फ रेनचो निवासी रसूलपुर दिल्ली, राहुल निवासी रसूलपुर दिल्ली व कृष्ण उर्फ बच्ची निवासी बाजीतपुर दिल्ली के रूप हुई। इस पूरे गैंग को अमन उर्फ बॉक्सर चलाता था। इनके पास से तीन देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक सुआं व एक लकड़ी का बेट मिला है। इनके पकड़े जाने से दस घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

यह मामले दर्ज
-फरवरी 2020 में शाहबाद दिल्ली डेयरी में चोरी की घटना
-फरवरी 2020 में पानीपत में गोली मारकर चेन लूटने की घटना
-फरवरी 2020 में थाना कुंडली की सीमा में चोरी करने की घटना
-फरवरी 2020 में थाना मुंडका दिल्ली में चोरी करने की घटना
-फरवरी 2020 में पानीपत में लूट की घटना
-फरवरी 2020 में यमुनानगर के थाना जगाधरी के क्षेत्र के अंतर्गत चारी करने की घटना
-फरवरी 2020 में थाना खरखौदा के अंतर्गत हत्या के प्रयास की घटना
-जनवरी 2020 में थाना खरखौदा के अंतर्गत एक लूट करने की घटना
-जनवरी 2020 को थाना पश्चिमी विहार दिल्ली में एक लूट की घटना
-वर्ष 2014 में थाना शहर गोहाना के अंतर्गत चोरी करने की घटना
पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसने दस घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और इनसे पूछताछ में अन्य घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed