फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five miscreants arrested for plotting robbery, robbed car and illegal weapons recovered

डकैती का षड्यंत्र रचते पांच बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई कार व अवैध हथियार बरामद

Wed, 22 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested for plotting robbery, robbed car and illegal weapons recovered
खरखौदा में डकैती का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव रोहणा के पास एक बंद ढाबा परिसर में डकैती का षड्यंत्र रच रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बदमाश लूटी गई कार के अंदर बैठे थे। उनकी गिरफ्तारी से हत्या के प्रयास व लूट समेत चार वारदात से पर्दा उठा है। बदमाश दिल्ली में शराब कारोबारी के घर डकैती व एक युवक की हत्या करना चाहते थे। उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए खरखौदा प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात को एसआई कृष्ण की टीम सांपला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक डकैती का षड्यंत्र रच रहे हैं। टीम ने रोहणा गांव के पास एक बंद ढाबा परिसर में आई-10 कार सवार पांच बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव लुहारी निवासी विजय व सोनू, गांव दाहा निवासी सुमित और सोनीपत के गांव मेहंदीपुर निवासी सुंदर व दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चार अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए। पांचों युवक गाड़ी लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इन वारदात से उठा पर्दा
-15 दिन पहले हथियार के बल पर जीटी रोड गन्नौर से आई-10 कार लूटी। उसी कार में बैठ कर डकैती का षड्यंत्र रच रहे थे।
-12 दिन पहले दिल्ली-खरखौदा रोड पर कार सवार रोहिणी दिल्ली की सोफिया को गोली मारकर घायल किया। वह उसकी कार लूटना चाहते थे।
-12 दिन पहले हथियार दिखाकर आईटीआई चौक सोनीपत से बलेनो कार लूटी।
-15 दिन पहले जुरासिक पार्क जीटी रोड के पास से बाइक चोरी की।
-आरोपी विजय उर्फ पहलवान व इसके साथी ने एक वर्ष पहले रुड़की, उत्तराखंड में हत्या प्रयास की वारदात को अंजाम दिया।
-दो वर्ष पहले गांव लुहारी, बागपत में हत्या के प्रयास की घटना में भी संलिप्त रहे।
रंजिश में करनी थी हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांव बख्तावरपुर में धीरज व उसके साथियों की पहले हुए झगड़े की रंजिश को लेकर हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में शराब कारोबारी अशोक वाडिया के घर पर डकैती डालने का षड्यंत्र रच रहे थे। उसके घर डकैती डालने के लिए ही वे कार लूटना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed