फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five institutions fined for putting up hoardings without permission

Sonipat News: बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाने वाले पांच संस्थानों पर जुर्माना

Fri, 29 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five institutions fined for putting up hoardings without permission
फोटो 27: सोनीपत में व्यवसायिक होर्डिंग्स लगाने पर जुर्माने का नोटिस देते कनिष्ठ अ​भियंता बिजेंद
सोनीपत। व्यावसायिक लाभ के लिए बिना अनुमति शहर में पोस्टर व होर्डिंग्स लगाकर शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर नगर निगम ने सख्ती करते हुए व्यवसायिक होर्डिंग्स लगाने वाले पांच संस्थानों पर जुर्माना किया गया और तीन को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान डीसी जैन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एसडी डेंटल, शांतिनाथ ज्वेलर्स, एआईसीए केयर और ब्लिंकवास का चालान किया गया। उनका करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

एलएसकेबी, क्राफ्ट होम्स, हल्दीराम को नोटिस जारी किया गया है। कनिष्ठ अभियंता बिजेंद्र शर्मा व अनिल वलेचा ने बताया कि व्यावसायिक लोग अपनी प्रचार सामग्री को धड़ल्ले से शहर में कहीं भी लगा रहे हैं। ये लोग प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रचार सामग्री लगाने से भी नहीं मानते हैं जबकि शहर में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, फ्लैक्स बोर्ड सहित सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को डिस्प्ले करने से पहले निगम से अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में चार्ज लगते हैं वहां के लिए निर्धारित दरों से चार्ज जमा करने होते हैं मगर शहर में राजनीतिक और व्यावसायिक लाभ हासिल करने के लिए लोग प्रचार सामग्री को बिना अनुमति मनमर्जी से शहर में खंभों, चौक-चौराहों सहित कहीं पर भी लगा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed