फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five caught stealing gas from tanker and filling it in commercial cylinders

Sonipat News: टैंकर से गैस चोरी कर व्यावसायिक सिलिंडर में भरते हुए पांच को पकड़ा

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five caught stealing gas from tanker and filling it in commercial cylinders
फोटो :21: सोनीपत के मुरथल स्थित मान ढाबा के पीछे कैंटर में नोजल लगाकर भरे गए सिलिंडर व पकड़े गए
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मुरथल के पास स्थित मान ढाबे के पीछे प्लॉट में टैंकर से गैस चोरी कर व्यावसायिक सिलिंडर भरने व गैस की कालाबाजारी करने का भंडाफोड़ किया है। टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ छापा मारकर मौके से पांच लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 23 भरे और 26 खाली व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। इसके साथ ही ढाबा परिसर से 55 अन्य खाली व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिले हैं। पुलिस ने मौके से पकड़े पांच लोगों के साथ ही ढाबा संचालक व गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि मुरथल स्थित मान ढाबा के पीछे गैस टैंकर से गैस निकालकर व्यावसायिक सिलिंडर में भरकर कालाबाजारी की जा रही है। इस पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एएसआई राजेश की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नवीन पालीवाल व दीपक भारद्वाज को बुलाया गया। नवीन पालीवाल ने पुलिस को बताया था कि देर रात सवा दो बजे टीम मान ढाबा के पीछे पहुंची। जहां पर एचपी गैस के टैंकर से नोजल लगाकर पांच पाइप से व्यावसायिक सिलिंडर भरे जा रहे थे। वहां पर कांटा भी रखा था। प्रत्येक सिलिंडर में 19 किलो गैस डाली जा रही थी। पुलिस ने वहां खड़ी महाराष्ट्र नंबर की पिकअप गाड़ी से 21 भरे सिलिंडर बरामद किए। वहीं दो भरे सिलिंडर नीचे पड़े थे और 26 सिलिंडर खाली थे। मौके से 49 सिलिंडर मिले। जांच करने पर मान ढाबा परिसर में पीछे 55 अन्य खाली सिलिंडर मिले। कुल 104 सिलिंडर बरामद किए गए। वहां से पांच लोगों को काबू किया गया। जिसमें एलपीजी गैस टैंकर का चालक उत्तर प्रदेश के बरेली के गांव पिंडारी निवासी पुष्पेंद्र व उसके सहायक बरेली के रफियाबाद निवासी हरचरण, पिकअप व गैस सिलिंडर मालिक राजस्थान के जोधपुर के गांव भोजासर निवासी कमलेश, उसके सहायक जोधपुर के गांव नोखड़ा निवासी मोहन तथा बीकानेर के गांव नगरासर निवासी कमलेश कुमार शामिल हैं। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने कमलेश के पास से गैस चोरी कर सिलिंडर भरवाने की एवज में दिए जाने वाले 45200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों समेत ढाबा मालिक देवेंद्र व दिल्ली के सोनिया विहार स्थित कृष्णा गैस एजेंसी के मैनेजर राहुल के खिलाफ चोरी व चोरी का माल रखने, भादंसं की धारा 286, 407, 120बी, 7-10-55 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------

1100 में खरीद कर 1350 में बेचते थे, आगे एजेंसी से 1796 में बिकता था सिलिंडर
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी पुष्पेंद्र व उसका साथी गैस सिलिंडर को 1100 रुपये में भरते थे। उसके बाद कमलेश व उसके साथी उसे आगे 1350 रुपये में राहुल को बेचते थे। सिलिंडर की कीमत 1796 रुपये है। अंदेशा है कि राहुल उसे आगे 1796 में बेचता होगा। बताया जा रहा है गाड़ी खड़ी करने व सिलिंडर भरने देने के लिए आरोपी ढाबा मालिक को हिस्सा देते थे। उनके पास से मिली बिल्टी के अनुसार वह 27 नवंबर को गैस कैंटर को गाजियाबाद से पंजाब के लुधियाना के लिए लेकर निकले थे।


बड़ा हादसा होने का था अंदेशा

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह ने टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां टैंकर से सिलिंडर में गैस भरने के दौरान काफी बदबू आ रही थी। वहां गैस का काफी रिसाव हो रहा था। पास ही ढाबे होने और वहां चूल्हे जलने से अनहोनी होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। काफी मात्रा में भरे सिलिंडर भी रखे थे। इसके साथ ही गैस से भरा टैंकर व भरे गैस सिलिंडर से लदी पिकअप भी खड़ी थी।

वर्जन

गैस की चोरी कर सिलिंडर भरने व बाद में उनकी कालाबाजारी किए जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। पांच लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। साथ ही 104 सिलिंडर मिले है, जिसमें 23 भरे हुए थे। वहां गैस की बदबू से आग लगने की आशंका थी। -अजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता

फोटो :21: सोनीपत के मुरथल स्थित मान ढाबा के पीछे कैंटर में नोजल लगाकर भरे गए सिलिंडर व पकड़े गए

फोटो :21: सोनीपत के मुरथल स्थित मान ढाबा के पीछे कैंटर में नोजल लगाकर भरे गए सिलिंडर व पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed