फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five cases resolved in a month, 22 arrested

Sonipat News: एक माह में पांच मुकदमे सुलझे, 22 गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Five cases resolved in a month, 22 arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने मार्च माह में पांच मुकदमों का खुलासा करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी की राशि में से 1.42 लाख रुपये बरामद किए है। साथ ही 91 मोबाइल व पांच लैपटॉप सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

डीसीपी ईस्ट गौरव राजपुरोहित ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि साइबर टीम ने इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया है। टीम ने मार्च में पांच मुकदमे सुलझाए हैं। जिसमें 22 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि आरोपियों से 1.42 लाख रुपये, 91 मोबाइल, 74 सिम कार्ड, 371 डेबिट कार्ड, 233 चेक बुक, 45 पासबुक, आठ पेन कार्ड, 12 आधार कार्ड, पांच लैपटॉप, एक प्रिंटर, 24 यूपीआई स्कैनर, 3 पीओएस मशीन व 9 वाईफाई राउटर बरामद किए हैं। आरोपी ज्यादातर सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर ट्रेडिंग की ट्रेनिंग, स्टॉक में निवेश, की स्कीम बताकर या वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से रुपये ऐंठते थे।
विज्ञापन


डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि इस प्रकार कोई रुपये मांगे तो उसे रुपये देने के बजाय पुलिस को शिकायत करें। पुलिस हर संभव मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




7.76 लाख की ठगी से 49.50 लाख की ठगी सुलझाई

साइबर पुलिस के अनुसार टीम ने एक माह में 7.76 लाख की ठगी से 49.50 लाख की ठगी सुलझाई है। टीम ने 15 जनवरी को दर्ज 11.36 लाख, 1 फरवरी को दर्ज 7.76 लाख, 2 फरवरी को दर्ज हुए 49.50 लाख, 16 फरवरी को दर्ज 10.51 लाख रुपये व 26 फरवरी को दर्ज 12.77 लाख रुपये की ठगी के मामलों को सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed