फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused of gang looting from drivers on KGP arrested

Sonipat News: केजीपी पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Five accused of gang looting from drivers on KGP arrested
लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व मामले की जानकारी देतीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर। - फोटो : Sonipat
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। लूट का विरोध करने पर वह जानलेवा हमला कर देते थे। गिरफ्तार आरोपी ईंट भट्ठों पर काम करने वाले कामगार हैं। वह सड़क पर सामान फेंककर वाहन चालकों को झांसा देकर उसको लूट लेते थे। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने लूट की चार वारदात का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केजीपी पर लूटपाट के मामले सामने आ रहे थे। जिसमें सोनीपत में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। लूट के मामलों की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने लुटेरों की तलाश शुरू की तो पता चला कि लूटपाट करने वाला गिरोह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया। उनकी पहचान सरगना बागपत की माता कॉलोनी निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद, ऋत्विक उर्फ चिंटी, हर्ष उर्फ सन्नी, सावेज और दानिश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी बागपत में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। वह दिन में भट्ठे पर काम करते थे और रात में लूटपाट करते थे। पुलिस ने उनसे तीन तमंचे, कारतूस, रॉड व एक दाव बरामद की है। खट्टर ने बताया कि केजीपी पर वाहनों को रोककर चालक और उनके साथियों से लूटपाट की छह माह में 63 सूचना मिली थी। जिसमें से ज्यादातर दूसरे क्षेत्र की थीं।
विज्ञापन

झांसे में लेकर करते थे लूटपाट
गिरोह के सदस्य केजीपी पर किसी ऐसे स्थान की तलाश करते थे जहां पर सड़क में अवरोध के कारण वाहनों की गति धीमी होती हो। वहां पर वह लोहे की रॉड, पाना, जैक आदि सड़क पर डाल देते थे, जिससे किसी को लगे कि वह किसी वाहन से गिर गया है। चालक उस सामान को उठाने के लिए जैसे ही गाड़ी रोकते थे खेतों में छिपकर बैठे लुटेरे उनको लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत की चार वारदात सुलझी
आरोपियों ने सोनीपत में लूटपाट व जानलेवा हमला करने की चार वारदात कर चुके हैं। जिसमें 20 दिसंबर को कुंडली क्षेत्र में दो कैंटर चालक व दो फर्नीचर मिस्त्री से करीब आठ हजार रुपये की लूटपाट की थी। वहीं 12 दिसंबर को केजीपी टोल प्लाजा से पहले कैंटर चालक से 12 हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। 19 नवंबर को केजीपी पर जाखौली के पास गैस टैंकर चालक पर पिस्तौल तानकर 34 हजार रुपये लूटे थे। 18 अगस्त को ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट का प्रयास किया था।
आरोपियों ने यह वारदात की कुबूल
आरोपी बागपत के गांव काठा निवासी दानिश ने केजीपी पर लूट की छह वारदात को अंजाम देना कुबूला है। उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। वह 2 नवंबर को जेल से बाहर आया था।
गांव काठा निवासी हर्ष ने 30 वारदात को गिया अंजाम
गांव काठा निवासी सावेज ने 30 से ज्यादा वारदात में शामिल रहना स्वीकार किया है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। बागपत पुलिस ने उसके मकान को तीन महीने से सील कर रखा है।

आरोपी आशु गिरोह का मुखिया है। बागपत की माता कॉलोनी का रहने वाला है। वह लूट की वारदात को अंजाम देता रहा है। केजीपी को वारदात करने के लिए उसने ही चुना था।
बागपत के गांव अनछाड़ का ऋत्विक उर्फ चिंटी लूट की करीब 6 वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed