{"_id":"698a3a23ba460b73500726bf","slug":"five-accused-arrested-for-stealing-goods-from-under-construction-farmhouse-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149388-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निर्माणाधीन फार्म हाउस से सामान चुराने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निर्माणाधीन फार्म हाउस से सामान चुराने के पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने निर्माणाधीन फार्म हाउस से सामान चोरी करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। करनाल के मंचूरी निवासी आजाद उर्फ लाडी, सलमान, समालखा निवासी गोविंद, सलीम, सुनील को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको रिमांड पर भेज दिया गया।
दरवाजे, प्लाईबोर्ड, पेंट, मशीन, लोहे का सामान व तार चोरी करने को लेकर पूछताछ जारी है। मुरथल के नरेंद्र ने 13 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 12 जनवरी की रात को उनके नांगल खुर्द स्थित निर्माणाधीन फार्म हाउस में चोरी हुई है।
कोई दरवाजे के प्लाई बोर्ड, पेंट, मशीन और लोहे का सामान व तार गाड़ी में लोड कर ले गया। सामान फार्म हाउस की रेडीमेड दीवार का एक खाना निकालकर चुराया गया है। मामले की जांच के दौरान मुरथल थाने की पुलिस ने आरोपियों आजाद उर्फ लाडी, सलमान, गोविंद, सलीम और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हवलदार संदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। चार को तीन दिन के तो सलमान को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।