फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested for snatching the car of the assistant manager of the bank

मारपीट कर बैंक के सहायक प्रबंधक की कार छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for snatching the car of the assistant manager of the bank
सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने बैंक के सहायक प्रबंध की कार लूटने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक गगनदीप बब्बर ने 7 सितंबर को पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी पोस्टिंग यूपी के बड़ौत में है। वह बैंक से ड्यूटी करके अपने घर सोनीपत के लिए कार से चला था। वह रात करीब आठ बजे पटेल नगर में अपने दोस्त प्रदीप दहिया के घर पर खाना खाने के लिए चला गया। वहां से रात में करीब एक बजे अपने घर के लिए लौट रहा था। आदर्श नगर में गंदे नाला के पास एक कार के पास खड़े तीन युवकों ने हाथ देकर उसे रुकवा लिया। उसके कार रोकते ही तीनों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दरवाजा खोलकर उनको कार से खींच लिया। इससे डरकर वह भाग गया। इस पर आरोपी उसकी कार को लेकर भाग गए। कार में मोबाइल, पर्स और गाड़ी के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी मेहंदीपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ बाली व दीपक, लोहारी निवासी विजय उर्फ पहलवान व सोनू और यूपी के बागपत जिले के गांव दाहा निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed