फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested for firing at house

Sonipat News: घर पर गोली चलाने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for firing at house
फायर कर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : प्रवक्त
सोनीपत। थाना सदर गोहाना पुलिस ने गत माह घर के बाहर फायरिंग करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नैना ततारपुर गांव निवासी निशु उर्फ मोनू, गांव पिनाना निवासी सुनील उर्फ लीला, गांव सलारपुर माजरा निवासी आकाश उर्फ काशु और गांव तिहाड़ मलिक निवासी हिमांशु उर्फ साका व नीतीश उर्फ छोटा शामिल हैंं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार 26 फरवरी को गांव बिधल निवासी जोनी थाना सदर गोहाना पुलिस को शिकायत दी थी कि रात तकरीबन 9 बजे वह अपने घर की छत पर थे। इसी दौरान दो बाइक पर रजवाहे की तरफ से सात-आठ युवक आए और घर पर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान गली में खड़ी उनकी मां पर भी गोली चलाई गई लेकिन वह जान बचाकर भागने में कामयाब रहीं। उसने बताया था कि वह 6 युवकों सुनील उर्फ लीला, उसका भाई सन्नी व कपिल निवासी गांव दांदवा, विकास उर्फ काशु, मोनू, चिंटू उर्फ रॉकी निवासी गांव तिहाड़ मलिक व 2 को जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक रतन सिंह ने टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी सुनील निवासी गांव बनवासा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में शामिल निशु उर्फ मोनू पर थाना मोहाना और पानीपत में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
आकाश उर्फ काशु पर थाना मोहाना और हिमांशु उर्फ साका पर बड़वासानोई, मध्य प्रदेश में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में एक-एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed