{"_id":"64dd1e8d2367a89ae50c0a54","slug":"first-stubborn-pistol-on-the-young-man-then-attacked-with-a-stick-along-with-his-companions-sonipat-news-c-197-1-snp1003-4605-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक पर पहले अड़ाई पिस्तौल, फिर साथियों के साथ डंडे से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक पर पहले अड़ाई पिस्तौल, फिर साथियों के साथ डंडे से हमला
Thu, 17 Aug 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21. सीसीटीवी में युवक की पिटाई करते कैद हुए आरोपी। वीडियो ग्रैब
गन्नौर। गांव टेहा में पुरानी रंजिश रखते हुए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल ने मामले की की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है।
विश्वकर्मा काॅलोनी, टेहा निवासी सुमित उर्फ लाला ने बताया कि 13 अगस्त को वह अपने घर से पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। जब वह गली में अंकित के घर पहुंचे तो अंकित की मां उनसे बात करने लगी। इसी बीच अंकित ने उन पर पिस्तौल तान दी और उनके साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान अंकित के घर से सत्तू, भूपेंद्र, कुलदीप गंगाना, साहिल, प्रशांत उर्फ पोता, आशीष व अन्य हाथों में डंडे व तलवार लेकर वहां आए और उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित ने बताया कि अंकित व उसके परिवार ने पहले भी उनके भाई के साथ मारपीट की थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। उसी की रंजिश चलते अंकित व उसके साथियों ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने आरोपी अंकित, उसकी मां सपना, सत्तू, भूपेंद्र, कुलदीप गंगाना, साहिल, प्रशांत उर्फ पोता, आशीष व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।