फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First, forcibly giving the intoxicated substance to the husband, then raping two married sisters at the point of a knife

पहले पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया, फिर दो विवाहित बहनों से चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म

Tue, 18 May 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
First, forcibly giving the intoxicated substance to the husband, then raping two married sisters at the point of a knife
क्षेत्र के एक गांव में दो आरोपियों ने पहले महिला से पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया और चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। आरोप है कि पांच दिन बाद आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे और उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। पहले डर के कारण वह शांत रही, लेकिन अब उसने महिला थाना में शिकायत देकर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गोहाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी हुई है। इनमें से बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवक 25 अप्रैल की रात को दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए थे। दोनों ने उसे दबाव में लेकर उसके पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया। इसके बाद चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। उन्होंने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पांच दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा दीवार फांद कर उनके घर में घुसे और उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उन्होंने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों बहनों ने डर के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन उन्होंने सोमवार को परिजनों को सब कुछ बता दिया। इसके बाद महिला थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया। महिला थाना गोहाना की एसएचओ सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed