फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing, youth, injured

कहासुनी के बाद पूर्व सरपंच के बेटे को मारी गोली, घायल

Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
firing, youth, injured
खरखौदा। गांव गोरड़ में शनिवार शाम गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया है। घायल युवक शुभम पूर्व सरपंच गुलाब सिंह का बेटा है, जिसे पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल के बयान लेने के लिए एक टीम पीजीआई, रोहतक रवाना हो गई।
विज्ञापन

गांव गोरड़ गांव में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शनिवार को दिन में दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज भी हुई। ऐसे में शाम को एक पक्ष अपने साथियों को लेकर दूसरे पक्ष के पास पहुंचा और वहां पर हाथापाई हो गई। जिसके बाद एक पक्ष की तरफ से पिस्तौल से गोली चला दी गई। जिसमें गोली युवक शुभम को पेट के निचले हिस्से में जा लगी। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो शुभम को इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक इलाज के लिए ले जाया गया। गोली चलने की सूचना पर हरकत में आई खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल किसी की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
गोरड़ गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। अभी किसी की तरफ से मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस की तरफ से अपने स्तर पर जांच की जा रही है। शिकायत आने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed