फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing on three liquor contracts in Gohana set fire to two

गोहाना में शराब के तीन ठेकों पर फायरिंग कर दो में लगा दी आग

Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Firing on three liquor contracts in Gohana set fire to two
गांव कटवाल स्थित शराब ठेके में लगाई गई आग। - फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव गुमाणा, आंवली व कटवाल में स्थित शराब के तीन ठेकों पर कुछ लोगों ने देर रात फायरिंग कर दी। साथ ही दो ठेकों में आग भी लगा दी। इससे एक ठेके में अधिक नुकसान हुआ है। आरोप है कि हमलावरों ने ठेकों में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की है। हिस्सेदारी न करने पर ठेकेदार को गोली मारने की धमकी दी है। सदर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ तीनों जगह घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव कि किलोई के रवीन ने ठेकेदार कृष्ण से गांव गुमाणा में शराब का ठेका लिया हुआ है। रवीन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को ठेके पर सेल्समैन गोबिंद और रामकुमार थे। रात सवा 11 बजे तीन युवक ठेके पर पहुंचे और शराब की बोतल मांगी। सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया और शटर नहीं खोला। इसके बाद युवकों ने शटर में गोली मारी। गोली शटर को पार करके दीवार में जा लगी। दोनों सेल्समैन बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने दोनों सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रिढाऊ के कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसने फरमाणा जोन का शराब का ठेका ले रखा है। ठेकों में राजेंद्र की साझेदारी है। कृष्ण के अनुसार जोन में गांव कटवाल भी आता है। मंगलवार रात को कटवाल में शराब ठेके पर सेल्समैन विकास था। विकास ने उसे बताया कि रात साढ़े दस बजे तीन व्यक्ति बाइक पर ठेके पर पहुंचे। उन्होंने ठेके का शटर खटखटा कर शराब की बोतल मांगी। सेल्समैन ने शटर के नीचे से बोतल देनी की कोशिश तो उन व्यक्तियों ने शटर को ऊपर उठा दिया। उन्होंने सेल्समैन को पकड़ लिया और ठेके में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। युवकों ने यहां हवाई फायर किया और भाग गए। तीनों युवक इसके बाद गांव आंवली में शराब ठेके पर पहुंचे। जब बदमाश पहुंचे तो सेल्समैन मनोज लघुशंका के लिए ठेके से थोड़ी दूर गया हुआ था। युवकों ने ठेके की तरफ दो फायर किए और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हमलावरों ने दोनों जगहों पर सेल्समैनों से कहा कि ठेकेदार को बोल देना, ठेका चलाना है तो 30 प्रतिशत हिस्सा देना पड़ेगा। अगर हिस्सा नहीं दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आगजनी के चलते गांव कटवाल के ठेके में लाखों रुपये का नुकसान हुआ जबकि आंवली में फ्रिज जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन शराब ठेकों पर फायरिंग करने के साथ ही दो में आग लगाने की शिकायत मिली है। इस पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed