{"_id":"60c6525f8ebc3e2e3545c1f2","slug":"firing-on-store-owner-safe-cctv-two-arrested-sonipat-news-rtk6128526147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में ग्रोसरी स्टोर संचालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा, भाग रहे दो युवक मौके से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में ग्रोसरी स्टोर संचालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा, भाग रहे दो युवक मौके से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। गांव रसोई के पास स्थित रोडियो ड्राइव मॉल में सामान खरीद को लेकर हुई कहासुनी के बाद ग्रोसरी स्टोर संचालक पर दो युवकों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। बाद में युवक मौके से भागने लगे तो स्टोर संचालक के भाइयों ने उन्हें दबोच लिया। युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीडीआई स्थित किंग्सबरी अपार्टमेंट निवासी संदीप कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि रोडियो ड्राइव मॉल में वी-सप्लाई के नाम से ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं। शनिवार शाम को वह स्टोर पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक सामान लेने आए थे। एक युवक सामान लेकर चला गया। दूसरे साथी को जब पूरी पेमेंट करने को कहा तो वह भी भाग गया। बाद में दोनों युवक आकर स्टोर के कर्मियों से कहासुनी करने लगे। गाली-गलौज करने के बाद उनमें से एक ने उस पर फायर कर दिया। वह नीचे बैठ गया, जिससे गनीमत रही कि गोली उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। उसके बाद युवक भागने लगे तो उसने शोर मचा दिया। जिस पर उसके भाई अंकित व अंकुर तथा चचेरे भाई ने भागकर उन्हें पकड़ लिया। पास ही किसान आंदोलन में ड्यूटी दे रहे अर्धसैनिक बल के जवान भी आ गए। सभी ने मिलकर उनसे पिस्तौल छीन ली और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवकों की पहचान प्याऊ मनियारी निवासी राहुल व मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के मुंकदनुर फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी मोनू के रूप में हुई। पुलिस ने अवैध पिस्तौल को कब्जे में ले लिया है। युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे। इनमें से एक आरोपी कबाड़ी का काम करता है।
पहले मौके से भागे, बाद में आकर मारी गोली
संदीप का कहना है कि दो युवकों ने स्टोर पर आने के बाद एक ने काफी कीमती सामान लिया था। वह सामान लेकर चला गया। बाद में दूसरा युवक काउंटर पर आया। उसे लगा कि वह उसकी पेमेंट कर देगा। पेमेंट को कहा तो वह मना कर दिया और भाग गया। बाद में वह वापस आया और बोला कि वह उनके पैसे मारकर नहीं भागा। जिस पर संदीप ने अपने दो कर्मी उसके साथ घर सामान देने को भेज दिए। उसने किसी अन्य के घर में सामान रखवा दिया। बाद में वह दोनों फिर आए और गाली-गलौज कर गोली चला दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
वर्जन
ग्रोसरी स्टोर संचालक ने जानलेवा हमला करने की शिकायत दी है। हमलावरों को मौके से हथियार सहित पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की बाइक व पिस्तौल को कब्जे में ले लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।