फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing on farmer who is installing water pipe in the street, injured due to shrapnel on his neck

गली में पानी की पाइप लगा रहे किसान पर फायरिंग, गर्दन पर छर्रे लगने से घायल

Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Firing on farmer who is installing water pipe in the street, injured due to shrapnel on his neck
गोहाना। गांव गंगाना में अपने मकान के बाहर गली में पानी की पाइप लगा रहे किसान पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे गर्दन पर लगने से किसान घायल हो गया। किसान की शिकायत पर बुटाना चौकी की पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गंगाना निवासी भूपेंद्र उर्फ कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 19 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने पशुओं वाले मकान के गेट पर गली में पानी की पाइप लगा रहा था। उसी समय गली में उसका पड़ोसी जितेंद्र उर्फ नान्हा शॉल ओढ़कर आया। आरोप है कि जितेंद्र ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई। झुकने के कारण गोली के छर्रे उसकी गर्दन पर लगे। इसके बाद वह भागकर मकान के अंदर चला गया। इस पर जितेंद्र उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। भूपेंद्र के अनुसार, जितेंद्र उर्फ नान्हा तीन वर्ष पहले हत्या के मुकदमे में पकड़ा गया था, जो इन दिनों जमानत पर आया हुआ है। आरोप है कि जितेंद्र उर्फ नान्हा उसके साथ पहले कई बार झगड़ा व गाली-गलौज कर चुका है। इसी रंजिश में अब उसने उस पर फायर किए। इस पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ नान्हा पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed