फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firefighters stage protest march, extend strike by two days

Sonipat News: दमकल कर्मियों ने निकाला रोष मार्च, दो दिन बढ़ाई हड़ताल

Thu, 09 Apr 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Apr 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Firefighters stage protest march, extend strike by two days
फोटो : सोनीपत शहर में रोष मार्च निकालते दमकल कर्मी। स्रोत: यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से राज्यस्तरीय हड़ताल का वीरवार को दूसरा दिन रहा। नगर निगम कार्यालय में पेरोल कौशल दमकल कर्मियों ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव अमित दहिया, मंच संचालन पूर्व प्रधान संदीप तूर ने किया।
इस दौरान अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन व नगर पालिका कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य यूनियन कार्यालय से लघु सचिवालय के गेट तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान एवं जिला प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों की शहादत पर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। वीरवार को पंचकूला में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के साथ हुई वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने अब निर्णय लिया है कि हड़ताल 11 अप्रैल तक जारी रहेगी। रोहतक में 11 अप्रैल को नगर पालिका व दमकल विभाग के कर्मचारी संयुक्त बैठक कर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान देशराज नैन, सीआईटीयू के पदाधिकारी शीलकराम मलिक, वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश शर्मा, बिजली निगम से बिजेंद्र कादियान, आनंद हुडा, नगरपालिका इकाई के सचिव राजाभाई, दीपक बोहत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed