फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in polymer factory in Sonipat, raw material burnt to ashes, controlled in two hours

सोनीपत में पॉलीमर फैक्टरी में लगी आग: कच्चा माल जलकर राख, दो घंटे में पाया काबू

Wed, 30 Aug 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

गांव भठगांव स्थित परम पॉलीमर फैक्टरी में सुबह साढ़े पांच बजे अचानक कच्चे माल में आ लग गई। फैक्टरी में प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। कर्मी ने आग लगी देख तुरंत मालिक व डायल 112 पर पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी।

विज्ञापन
Fire in polymer factory in Sonipat, raw material burnt to ashes, controlled in two hours
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव भठगांव स्थित पॉलीमर फैक्टरी में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई। आग से फैक्टरी में कच्चा माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी कर्मी ने मामले की सूचना मालिक व पुलिस को दी। पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की चार गाडिय़ों में से दो ने ही आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव भठगांव स्थित परम पॉलीमर फैक्टरी में सुबह साढ़े पांच बजे अचानक कच्चे माल में आ लग गई। फैक्टरी में प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। कर्मी ने आग लगी देख तुरंत मालिक व डायल 112 पर पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र दहिया ने बताया कि आग का पता लगते ही चार गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। जिस पर दो गाडिय़ों ने ही आग पर काबू पा लिया। आग ज्यादा नहीं भडक़ी थी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिक आग से हुए नुकसान का आकलन कर बताएंगे। वहीं आग शार्ट सर्किट से लगी बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed