फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in Jhundpur and Saboli took six months of hard work, 75 acres of wheat crop burnt

झुंडपुर और सबोली में आग ने लील की छह माह की मेहनत, 75 एकड़ गेहूं की फसल जली

Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in Jhundpur and Saboli took six months of hard work, 75 acres of wheat crop burnt
सबोली में फसल में आग लगने के बाद ट्रैक्टर चलाकर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास करते किसान । संवाद - फोटो : Sonipat
आग ने रविवार को जमकर तांडव मचाया। आग लगने के कारण कई गांव में गेहूं की फसल जल गई। गांव झुंडपुर व सबोली के खेतों में रविवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से गेहूं की 75 एकड़ में फसल जल गई। किसानों ने मामले की सूचना दमकल कार्यालय में दी। सूचना के बाद सोनीपत व राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से एक-एक गाड़ी को भेजा गया। आग लगने के कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। फसल जलने के बाद पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

सबोली गांव के किसान सतपाल सिंह, प्रदीप ने आरोप लगाया कि एक फैक्टरी में खराब सामान जलाया गया था। जिसकी चिंगारी से उनकी फसल में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सबोली गांव निवासी महेंद्र की 12 एकड़, जयपाल की साढ़े छह एकड़, प्रदीप की ढाई एकड़, राजेंद्र की डेढ़ एकड़, इंद्र, दिलबाग, जगबीर व अमित की एक-एक एकड़ गेहूं की फसल जल हो गई। वहीं जाखौली-झुंडपुर रोड पर भी आग लग गई। आग से फुरगान की छह एकड़, रिषपाल चौहान के साढ़े छह एकड़, कृष्ण के तीन एकड़, विजय चौहान के दो एकड़, प्रीतम सरदार की ढाई एकड़, जोगेंद्र सरदार की ढाई एकड़, जीत सरदार की ढाई एकड़, बारू की पांच एकड़, कुलदीप की छह एकड़, रमेश की तीन एकड़, अमरू की तीन एकड़, महेंद्र की तीन एकड़, बल्लू की तीन एकड़ फसल जल गई। इसके अलावा बंदेपुर के पास आधा एकड़ गेहूं की फसल व दो एकड़ में फांस जल गए।

सबोली में गेहूं की फसल में आग लगने के बाद उठतीं लपटें। संवाद

सबोली में गेहूं की फसल में आग लगने के बाद उठतीं लपटें। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed