{"_id":"5eaf010a8ebc3e90b33afa6b","slug":"fire-in-factory-paper-mill-goods-burned-sonipat-sonipat-news-rtk5534718196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनच्यूरी पल्प एंड पेपर मिल में लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनच्यूरी पल्प एंड पेपर मिल में लगी आग, भारी नुकसान
विज्ञापन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी भीषण आग।
- फोटो : Sonipat
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैनच्यूरी पल्प एंड पेपर मिल में रविवार को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगी देख फैक्टरी के कर्मी ने मामले से मालिक व फायर ब्रिगेड की टीम को अवगत कराया। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में रखा सामान जलने के साथ ही बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
बिड़ला ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की कुंडली में सैनच्यूरी पल्प एंड पेपर के नाम से कंपनी है। जिसमें पेपर व पैकिंग का कागज तैयार किया जाता था। कंपनी में कार्यरत दयाराम ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब दस बजे अचानक आग लगी देखी और दिल्ली स्थित हेड आफिस में अवगत कराया। उसके बाद फायर बिग्रेड को अवगत कराया गया। आग की सूचना मिलते ही कुंडली, राई, सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर व पानीपत से गाड़ियों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तैयार व कच्चे माल के साथ ही फैक्टरी की पूरी बिल्डिंग भी धराशाई हो गई। आग से कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी में आग लगने के बाद पास ही स्थित कालोनियों तक धुआं फैल गया। आसमान में धुआं का गुब्बार छाया रहा। जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर चढ़ गए। काफी देर तक धुआं आसमान में छाया रहा।
वर्जन
कुंडली पेपर मिल पर आग की सूचना मिली थी। जिस पर करीब दस गाड़ियों की मदद से आग पर पाया जा रहा है। आग से तैयार व कच्चे माल के साथ मशीन भी जल गई।
विनोद, एएफएसओ