{"_id":"68506de2e3ef1d15260eef8a","slug":"fire-in-2-palces-at-sonipat-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Sonipat: जिम में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, मौके पर मची भगदड़, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Sonipat: जिम में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, मौके पर मची भगदड़, दमकल विभाग ने पाया काबू
Tue, 17 Jun 2025 12:48 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:48 AM IST
सार
सोनीपत में सोमावार को दो आग लगने की घटनाएं पेश आईं। गनीमत रही की इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग ने दोनों जगहों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग लगने से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में सोमवार को आग लगने की दो घटनाएं पेश आईं। पहली घटना सुभाष चौक के पास पेश आई। यहां पर सुबह 11 बजे बिजली की तारों में ओवरलोड के कारण फॉल्ट हुआ, जिससे आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जिम में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
वहीं, दूसरी घटना ओल्ड डीसी रोड पर पेश आई जहां पर एक जिम में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से जिम में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते ही जीम में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन