फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire department alert regarding wheat harvesting season

Sonipat News: गेहूं कटाई सीजन को लेकर दमकल विभाग अलर्ट

Fri, 12 Apr 2024 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fire department alert regarding wheat harvesting season
गोहाना। दमकल केंद्र में विभाग ने दो गाड़ियां उपलब्ध करा रखी हैं। इन गाड़ियों पर विभाग ने 15 कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी 24 घंटे के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। वहीं कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। गोहाना क्षेत्र के अनुसार गाड़ियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में आग लगने की घटना होने पर दूसरे केंद्रों व जिलों से गाड़ियां मंगानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

गोहाना दमकल केंद्र में 84 गांव आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में करीब 50 हजार हैक्टेयर जमीन पर गेहूं की फसल पक चुकी है और कटाई का कार्य जोरों पर है। गेहूं कटाई के सीजन में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। दमकल गाड़ियों की संख्या कम होने के कारण किसानों को हर वर्ष आग से नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन



2023 में 230 स्थानों पर लगी थी आग

गोहाना में वर्ष 2023 में आग लगने की 230 घटनाएं हुई थी। इनमें से रबी सीजन के दौरान 130 घटनाएं हुई थी। इन घटनाओं में गेहूं की फसल व फांस जलने के मामले सबसे अधिक थे। दमकल अधिकारी का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं की कटाई के सीजन में फसलों को आग से बचाने के लिए दमकल विभाग की तरफ से तैयारी पूरी हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। आग लगने की स्थिति होने पर किसान तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि आग पर काबू पाया जा सके और किसानों को अधिक नुकसान न हो सके।
यासीन खान, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed