{"_id":"656044113fb5fd6da309ecf9","slug":"fire-broke-put-in-closed-room-in-gohana-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बंद कमरे में लगी आग से मचा हड़कंप, घर मालिकों को पड़ोसियों ने दी सूचना, दमकल टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: बंद कमरे में लगी आग से मचा हड़कंप, घर मालिकों को पड़ोसियों ने दी सूचना, दमकल टीम ने पाया काबू
Fri, 24 Nov 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:05 PM IST
सार
दमकल विभाग के कर्मचारी रमेश ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तम नगर में गीता के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में आग लगी हुई है। सूचना के बाद विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोहाना में कमरे में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहाना के उत्तम नगर स्थित एक्सचेंज वाली गली में बंद कमरे में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सुबह करीब आठ बजे पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलता दिखाई दिया तो दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के दौरान महिला अपनी पुत्रवधू के साथ घर पर थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक जगबीर मलिक ने व्यवस्था का जायजा लिया।
दमकल विभाग के कर्मचारी रमेश ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तम नगर में गीता के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में आग लगी हुई है। सूचना के बाद विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।
पड़ोसियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पीड़ित परिवार की गीता ने बताया कि आग लगने की जानकारी पड़ोसियों ने दी है। आग से कमरे में रखा फर्नीचर जल गया। कमरे की छत पर सीमेंट की टाइल थी जिससे उनका नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि पड़ोसियों तक आग नहीं पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक जगबीर मलिक से घटनास्थल का निरीक्षण किया।