{"_id":"6527cebb2aa08d2ff30f4488","slug":"fire-broke-out-on-top-floor-of-sonipat-sunrise-footwear-factory-created-panic-among-workers-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सनराइज फुटवियर फैक्टरी के टॉप फ्लोर पर लगी आग, मजदूरों में मचा हड़कंप, आठ गाड़ियां ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सनराइज फुटवियर फैक्टरी के टॉप फ्लोर पर लगी आग, मजदूरों में मचा हड़कंप, आठ गाड़ियां ने पाया काबू
Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:17 PM IST
सार
सोनीपत के गांव वाजिदपुर सबौली के पास सनराइज फुटवियर के नाम से चप्पल बनाने की फैक्टरी है। वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे इसमें अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख मजदूर जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़ पड़े। आग फैक्टरी की ऊपरी मंजिल में लगी है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के कुंडली क्षेत्र स्थित वाजिदपुर सबौली के पास सनराइज फुटवियर फैक्टरी में वीरवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। फैक्टरी में चप्पल बनाई जाती हैं। आग से तैयार व कच्चा माल में नुकसान का अंदेशा है। अग्निशमन विभाग की 8 गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगाया गया है।
विज्ञापन
गांव वाजिदपुर सबौली के पास सनराइज फुटवियर के नाम से चप्पल बनाने की फैक्टरी है। वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे इसमें अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख मजदूर जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़ पड़े। आग फैक्टरी की ऊपरी मंजिल में लगी है। कर्मियों ने इसकी सूचना मालिक व अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सोनीपत और कुंडली से अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग रबड़, प्लास्टिक व केमिकल में होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। फैक्टरी में रबड़ होने के कारण धुआं आसमान में छा गया है।
विज्ञापन