फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in Union Bank of India, firefighters got it under control in half an hour

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में पाया काबू

Sun, 22 May 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Union Bank of India, firefighters got it under control in half an hour
आग लगने के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर एकत्रित भीड़। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रविवार शाम अचानक आग लग गई। क्षेत्र के लोगों ने बैंक शाखा के अंदर से धुआं निकलता देख मामले की सूचना अग्निशमन व पुलिस विभाग को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक के अधिकारी आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं लगा पाए है।
विज्ञापन

ओल्ड डीसी रोड पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंदर से शाम के समय अचानक धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, अग्निशमन विभाग के नंबर पर फोन करके बैंक में आग लगने की सूचना दी। बैंक के अंदर से धुआं निकालता हुआ देखकर आसपास के दुकानदार भी सहम गए। रविवार को बाजार बंद होने के चलते दुकानदारों को बैंक में आग लगने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचकर बैंक की लगी आग पर काबू पाने में जुट गए। आसपास के लोगों ने भी पानी डाल कर आग बुझाने में मदद की। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम को नुकसान नहीं, समय रहते पाया आग पर काबू
मैनेजर करण बजाज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक का शटर खोला तो धुआं ही धुआं फैला था। दमकल कर्मियों व आसपास के लोगों ने मदद की और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि आग से बैंक उपभोक्ताओं का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लगने की सूचना मिली थी। नगर निगम कार्यालय से दमकल गाड़ी भेजकर बैंक में लगी आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया था।
राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed