{"_id":"6637f83f06fd46c92a02b2d5","slug":"fire-broke-out-in-two-chicken-corners-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117875-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो चिकन काॅर्नर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो चिकन काॅर्नर में लगी आग
Mon, 06 May 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना में आंबेडकर चौक स्थित दुकान में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। आंबेडकर चौक स्थित फिरोज खां चिकन कॉर्नर और नवाब खां चिकन कॉर्नर की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकानदार ने ग्राहकों को सुरक्षित दुकानों से बाहर निकाला। कुछ ही देर में दोनों दुकानों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
दुकान मालिकों ने बताया कि वह दुकान पर काम कर रहे थे। दोनों दुकानों के चूल्हे पास-पास रखे हुए थे। तेज हवा चल रही थी। जिसकी वजह से चूल्हे की आग सिलिंडर की पाइप में पहुंच गई और गैस का रिसाव होने लगा। जिससे आग लग गई। दुकानदारों ने तुरंत आग पर काबू पाया और सिलिंडर से रेगुलेटर निकालकर बाहर फेंक दिया। इस घटना में दुकानों पर तैयार किया गया सामान, चूल्हा व काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों ने बताया कि आग पर जल्दी काबू पाने के कारण दमकल को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।