{"_id":"6463db94ceb1ae667e0f1d65","slug":"fire-broke-out-in-paint-factory-15-fire-engines-from-three-districts-reached-sonipat-news-c-17-1-155415-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, तीन जिलों की 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, तीन जिलों की 15 दमकल गाड़ियां पहुंचीं
Wed, 17 May 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36. पेंट फैक्टरी में आग लगने के कारण उठता धुएं का गुबार। संवाद
राई। गांव वाजिदपुर सबौली में मंगलवार शाम करीब पांच बजे सफियाबाद रोड स्थित पेंट फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत की 11 गाड़ियां बुलाई गईं। वहीं पानीपत व झज्जर से दो-दो गांड़ियां मंगवानी पड़ी। सामाचार लिखे जाने तक फैक्टरी में आग नहीं बुझी थी।
गांव वाजिदपुर सबौली के सफियाबाद रोड पर पेंट बनाने वाली द्रोण इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों को बाहर निकालकर इसकी सूचना दमकल विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी रामपाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और जिले के विभिन्न केंद्रों से 11 गाड़ियां बुलाईं। आग इतनी तेज थी कि उसको बुझाने के लिए पानीपत व झज्जर जिले से दो-दो गाड़ियों को बुलाना पड़ा। रात 9 बजे तक आग नहीं बुझ पाई थी।
आग लगने की वजह से फैक्टरी में रखा कच्चा मैटेरियल, तैयार किया गया सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ग्रामीणों ने सवाल उठाए कि दमकल विभाग की ओर से आनन-फानन में फैक्टरियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिए जा रहे हैं। इसके बाद दमकल विभाग की ओर से कोई जांच नहीं की जाती। सरपंच सुनील कटारिया ने बताया कि पिछले वर्ष भी खेतों के बीच स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई थी, जिससे कई किसानों की फसल जल गई थी। उसका मुआवजा आज तक किसानों को नहीं मिला है।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए सोनीपत, पानीपत व झज्जर जिले की 15 गाड़ियां लगाई गई हैं। आग को जल्द ही बुझा दिया जाएगा। -राजेंद्र सिंह दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत