फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in hardware shop in Sonipat, brought under control by seven fire engines

Sonipat: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, सात दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मौके पर पहुंचे

Sat, 27 Jul 2024 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 Jul 2024 01:43 PM IST
सार

सोनीपत के गांव जठेड़ी निवासी अदरीश ने बीसवां मील मार्केट में साहिल हार्डवेयर के नाम से दुकान कर रखी है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे दुकान से धुआं उठने लगा।

विज्ञापन
Fire broke out in hardware shop in Sonipat, brought under control by seven fire engines
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के बीसवां मिल मार्केट स्थित हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हड़कंप मंच गया। अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


गांव जठेड़ी निवासी अदरीश ने बीसवां मील मार्केट में साहिल हार्डवेयर के नाम से दुकान कर रखी है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे दुकान से धुआं उठने लगा। तभी आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को फोन करके दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सात दमकल गाड़ियां पहुंची। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीमों ने सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया, तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालत कुछ इस तरह से बन गए कि दुकान की छत और दीवारें भी डैमेज हो गई। अगर समय रहते दुकान में लगी आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकान भी चपेट में आ सकती थी। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार को सरकार से मुआवजा दिलवाने की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed