फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire Broke out in Factories at Rai in Sonipat

सोनीपत में हादसा: चार फैक्टरियों में लगी आग, बचने के लिए मजदूरों ने छत से लगाई छलांग, दो को आई चोट

Fri, 31 Dec 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 12:01 PM IST
सार

सबसे पहले आग गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में लगी।  मजदूरों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग ने आस-पास की तीन अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire Broke out in Factories at Rai in Sonipat
राई में फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में जीटी रोड स्थित राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह 4 फैक्टरियों में आग लग गई। इस दौरान कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे। मजदूरों ने आग से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। इसमें दो मजदूरों को चोटें आई हैं। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत व पानीपत से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया। फैक्टरियों में टीन के शैड होने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबल एक गत्ता व अन्य सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। इससे यहां काम कर रहे कुछ मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग ने आस-पास की तीन अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात की शिफ्ट में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने फैक्टरी से निकलने का रास्ता न देख छत से छलांग लगा दी। जिससे दो मजदूरों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


फैक्टरियों में लगी आग की सूचना के बाद राई व कुंडली से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच आग भड़कती देख सोनीपत के अन्य स्थानों व पानीपत से भी दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed