फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in cardboard and packaging factory in Rai of Sonipat

Sonipat: गत्ता व पैकेजिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की दस गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू

Tue, 29 Nov 2022 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

फैक्टरी मालिक का कहना है कि आग से फैक्टरी की तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सामान व मशीन के साथ ही बिल्डिंग भी जल गई है। जिससे उन्हें 10 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। 
 

विज्ञापन
Fire broke out in cardboard and packaging factory in Rai of Sonipat
गत्ता फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में गांव राई के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात करीब तीन बजे गत्ता व पैकेजिंग फैक्टरी में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग लगी देख चौकीदार ने दिल्ली निवासी मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने 10 गाड़ियों की मदद से छह घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक अंदर सामान और मशीन जल गई। आग से तीन मंजिला बिल्डिंग को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



दिल्ली निवासी अरविंद मनचंदा ने बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता व पैकेजिंग की फैक्टरी चलाते हैं। फैक्टरी में फॉयल पेपर, टिशू पेपर व गत्ते का अन्य सामान बनता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह फैक्टरी के चौकीदार ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। जिस पर अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। वह स्वयं दिल्ली से मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग की दस गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। उन्होंने बताया कि गत्ते का सामान होने के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। आग से फैक्टरी की तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सामान व मशीन के साथ ही बिल्डिंग भी जल गई है। जिससे उन्हें 10 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं अग्निशमन विभाग की टीम का कहना है कि रात सवा तीन बजे आग की सूचना मिली थी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। राई के साथ ही कुंडली व सोनीपत से भी फायर टेंडर बुलाए गए। आग भीषण होने के चलते काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed