फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out at store in Kashmiri Market in Gannaur of Sonipat

Sonipat: पतंजलि के स्टोर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
सार

गन्नौर निवासी दीपांशु ने बताया कि आज उनके ताऊ की बेटी की शादी है। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में लगे हैं। वह रविवार रात करीब 8 बजे स्टोर को बंद कर परिवार के साथ लेडीज संगीत कार्यक्रम में गए थे। वहां से देर रात करीब दो बजे वह घर लौटे। सुबह करीब पांच बजे उसे दुकान के पड़ोसियों ने आग लगी होने की सूचना दी।

विज्ञापन
Fire broke out at store in Kashmiri Market in Gannaur of Sonipat
स्टोर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गन्नौर के रेलवे रोड स्थित कश्मीरी मार्केट में दीपांशु इंटरप्राइजेज के पतंजलि स्टोर में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगी देख राहगीरों ने इसकी जानकारी स्टोर संचालक को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर डायल 112 व दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना पर गन्नौर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी, लेकिन आग बढ़ती चली गई। जिस पर एक और गाड़ी बुलाई गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर लीक हुआ तेजाब से भरा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


गन्नौर निवासी दीपांशु ने बताया कि आज उनके ताऊ की बेटी की शादी है। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में लगे हैं। वह रविवार रात करीब 8 बजे स्टोर को बंद कर परिवार के साथ लेडीज संगीत कार्यक्रम में गए थे। वहां से देर रात करीब दो बजे वह घर लौटे। सुबह करीब पांच बजे उसे दुकान के पड़ोसियों ने आग लगी होने की सूचना दी। जिसके बाद वह तुरंत दुकान की तरफ भागे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग ज्यादा होने के कारण काबू नहीं पा सके। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपांशु ने आशंका जताई है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से उनकी दुकान का सामान जल गया। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed