{"_id":"67254643706b4bf5350d02c4","slug":"fire-broke-out-at-five-places-on-diwali-night-fire-department-team-brought-it-under-control-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127038-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली की रात पांच स्थानों पर लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली की रात पांच स्थानों पर लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू
Sat, 02 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के कामी रोड पर बारदाने में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दिवाली की रात जिले में कई स्थानों पर आग की घटनाएं हुईं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष के घर समेत पांच स्थानों पर आग लगी। शहर में तीन स्थानों पर शॉर्ट सर्किट तो दो स्थानाें पर पटाखों की वजह से आग लगी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां रातभर दौड़ती रहीं।
दमकल विभाग को रात 9:50 बजे कबीरपुर के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। तबतक कंप्यूटर व प्रिंटर आदि जल गए थे। आग लगने का कारणों का पता नहीं लग पाया। दिवाली की रात 10:25 बजे बत्रा कॉलोनी में छत पर रखे कपड़ों में पटाखे के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
गीता भवन गुरुद्वारा रोड पर रात 10:35 बजे चेतन हैंडलूम के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लगी। पड़ोसियों ने दुकान मालिक दीक्षित भगत को फोन करके जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दीक्षित ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही जले हुए कपड़े गली में फेंक दिए थे। इसके चलते आग से ज्यादा नुकसान होने से बच गया। घटना स्थल पर मंडल महामंत्री सुरेश कथूरिया के साथ भाजपा नेता राजीव जैन ने दुकानदार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
भाजपा के बूथ अध्यक्ष के घर में लगी आग: शुक्रवार को तड़के 3 बजे मशद मोहल्ला स्थित एक घर में आग लग गई, जिसमें टीवी, सोफे समेत सारा सामान जल गया। घटना के वक्त मकान मालिक व भाजपा के बूथ अध्यक्ष मुकेश परिवार के साथ सो रहे थे। मुकेश ने बताया कि उन्होंने कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। कमरे का दरवाजा खोला तब तक सामान जल चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन व निगम पार्षद प्रतिनिधि संजीव वलेचा ने मकान मालिक से जानकारी ली।
गोदाम में रखे बारदाने में लगी आग
कामी रोड पर शुक्रवार की दोपहर गोदाम के अंदर रखे बारदाने में आग लग गई। शॉर्टसर्किट की वजह से आग की घटना हुई। इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। ऋषि कॉलोनी निवासी विनोद शर्मा के गोदाम को बिहार निवासी अशोक साहनी ने किराये पर ले रखा है। इसमें उन्होंने काफी मात्रा में बारदाना रखा हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बारदाने में आग लग गई थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखकर दमकल विभाग को सूचित किया। आग की वजह से किरायेदार अशोक साहनी ने करीब 6-7 लाख रुपये के नुकसान हाेने की जानकारी दी।