{"_id":"60fc5ae48ebc3e57fe20c120","slug":"fire-broke-out-again-in-3-pandals-of-farmers-on-kundli-border-sonipat-news-rtk618832710","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली बॉर्डर पर किसानों के 3 पंडालों में फिर लगी आग, राशन व अन्य सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली बॉर्डर पर किसानों के 3 पंडालों में फिर लगी आग, राशन व अन्य सामान जलकर राख
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर में किसानों के पंडालों में लगी आग के बाद लगी भीड़ व जला सामान।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर धरनारत किसानों के तीन पंडालों में शनिवार को फिर से आग लग गई। किसानों का आरोप है कि यहां चौथी बार आगजनी की घटना हुई है। आग से कुंडली बॉर्डर पर लंगर के पंडाल के नजदीक किसानों के दो पंडाल व एक ट्राली में बनाए गए आशियाने में नुकसान हुआ। दर्जनों किसानों का करीब एक माह का राशन, कुर्सियां, गद्दे और अन्य कई सामान जलकर राख हो गए। खास बात यह है कि 10 मिनट के अंतराल में ही करीब 5 झोपड़ियों के बाद बनाए गए एक अन्य पंडाल में आग लग गई, जिससे काफी सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर करीब नौ माह से कुंडली बॉर्डर पर किसान धरना दे रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे कुंडली में लंगर के पंडाल के पास बने दो पंडालों से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। इस पर आसपास के किसान पंडालों की तरफ दौड़े और वहां मौजूद साथी किसानों को बाहर निकाला। किसानों ने तुरंत सूचना दमकल केंद्र को दी और खुद के प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ ही देर में मौके पर दमकल गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाई गई, लेकिन तब तक पंडालों के नाम पर केवल ढांचा ही रह गया था। वहीं, किसानों ने बताया कि उनका करीब एक माह का राशन, गद्दे व अन्य सामान जलकर राख हो गया। अभी यहां लगी आग पर पूरी तरह काबू भी नहीं पाया गया था कि करीब 5 पंडाल छोड़कर एक ट्राली में बनाए गए आशियाने से भी आग की लपटें उठती दिखाई दी। सूचना पर पहुंची दमकल की दूसरी गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसानों का आरोप है कि यहां कुछ शरारती तत्व सक्रिय हैं जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि आगजनी की घटना की जांच की जाए। क्योंकि एक समय में दो अलग-अलग जगह पर आगजनी की घटनाएं होना शक पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।