{"_id":"666736ca23c85d5e1b0b5564","slug":"fire-breaks-out-in-rubber-factory-drug-factory-behind-it-engulfed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119436-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रबड़ फैक्टरी में लगी आग, पीछे लगती दवा फैक्टरी को चपेट में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रबड़ फैक्टरी में लगी आग, पीछे लगती दवा फैक्टरी को चपेट में लिया
विज्ञापन
सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद सामान बाहर निकालते कर्मचारी। स
गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रबड़ फैक्टरी में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज फैल गईं कि रबड़ फैक्टरी के पीछे लगती आयुर्वेदिक दवा फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। रबड़ फैक्ट्री में छत पर सो रहे मजदूर ने बचाव के लिए फैक्टरी की छत से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बड़ी दमकल केंद्र से अग्निशमन गाड़ी को मौके पर बुलाया गया, लेकिन आग ज्यादा होने से सोनीपत से दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। इसके बाद दोनों फैक्टरियों में आग पर काबू पाया जा सका। आग से दोनों फैक्टरियों में काफी नुकसान हुआ है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
-पेपर केमिकल फैक्टरी में भी लगी आग
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को 247 नंबर पेपकोट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में भी आग लग गई। फैक्टरी में पेपर केमिकल तैयार किए जाते हैं। फैक्टरी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद कर्मचारियों ने फैक्टरी से ज्वलनशील सामान बाहर निकालना शुरू किया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग लगने की सूचना पर एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग फैक्टरी की टीन तक पहुंच गई। इसके बाद गन्नौर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों ने मिल कर आग पर काबू पाया।