{"_id":"698df47288bd85a50102d5bd","slug":"fire-breaks-out-at-foam-factory-in-sonipat-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: फोम फैक्टरी में लगी आग, 13 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: फोम फैक्टरी में लगी आग, 13 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; लगा लंबा जाम
Thu, 12 Feb 2026 09:10 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:10 PM IST
सार
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाला लिया गया लेकिन तब तक फैक्टरी आधे से अधिक जल चुकी थी।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुराने औद्योगिक क्षेत्र में पैरामाउंट कंपनी की फोम बनाने वाली फैक्टरी में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा परिसर आग की लपटों और शहर धुएं के गुब्बार में घिर गया। फैक्टरी से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग लगने से काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
फैक्टरी सोनीपत के कारोबारी श्रीभगवान की बताई जा रही है। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। पैरामाउंट कंपनी फोम बनाती है। यहां पर ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने पर आसपास की फैक्टरियों और रिहायशी क्षेत्र के लोग सुरक्षित जगह पर चले गए।
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाला लिया गया लेकिन तब तक फैक्टरी आधे से अधिक जल चुकी थी।
विज्ञापन
13 गाड़ियों में 4 बाहर से मंगवाई गईं
जिला दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें 9 सोनीपत की थी तो पानीपत से दो और रोहतक व झज्जर से एक-एक गाड़ी मंगवाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
सोनीपत-रोहतक मार्ग पर यातायात प्रभावित
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है। फैक्टरी में लगी आग के चलते सोनीपत-रोहतक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।