{"_id":"6a3a7e74ea28a1240d0a6fed","slug":"fir-lodged-on-charges-of-dowry-harassment-assault-and-threats-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155872-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Tue, 23 Jun 2026 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। विवाहिता की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने उसके पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी देने और अभद्र व्यवहार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ महीने बाद ही पति दूसरे शहर में रहने लगा। उसके बाद ससुराल वाले उनके साथ मारपीट करने के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि ससुर उन पर गलत नजर रखता था।
कई बार अनुचित व्यवहार करने की भी कोशिश की गई। विरोध करने पर सास और पति भी उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे। महिला ने शिकायत में दहेज की मांग, शादी में मिला सामान कब्जे में लेने और बेटी होने पर ताने देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
साथ ही आरोप लगाया है कि भविष्य में दोबारा बेटी होने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस जांच के दौरान दोनों पक्षों को कई बार काउंसिलिंग और सुनवाई के लिए बुलाया गया लेकिन आरोपी पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। संवाद