फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fine will be imposed on those who dump dung in drains, sewers and ponds

Sonipat News: नाली, सीवर व जोहड़ में गोबर बहाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Thu, 04 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fine will be imposed on those who dump dung in drains, sewers and ponds
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि सफाई के साथ पानी की निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए नाली, सीवर, जोहड़ों को साफ रखना जरूरी है। यदि किसी ने नाली, सीवर, जोहड़ में गोबर डाला तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा न होने को गंभीरता से लिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी ठेकेदार को जुर्माना लगाए बिना किसी भी रोड निर्माण को पूर्ण करने के लिए एक्सटेंशन न दी जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, एचएसआईआईडीसी, सिंचाई विभाग, एचएसवीपी, बिजली निगम के जारी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शुरुआत सिंचाई विभाग के कार्यों से की, जिनमें बाढ़ प्रबंधन कार्यों की समीक्षा शामिल रही। उन्होंने जलापूर्ति की बेहतरीन के लिए किए जाने वाले बूस्टिंग स्टेशनों की पड़ताल की। उपायुक्त लोक निर्माण विभाग के भवन व सड़क निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब की। पीएचसी आहुलाना व मोई माजरी, लघु सचिवालय में स्ट्रीट लाइट, एमएनएसएस राई में छात्रावास और ईवीएम वेयरहाउस के निर्माण के साथ सडक़ों के लंबित निर्माण कार्य की पड़ताल की।
विज्ञापन

उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने गन्नौर से बड़ी, पुरखास से कैलाना, दुभेटा से बजाना कलां, गुमड़ से गढ़ी झंझारा, नया बांस से सरढ़ाना, चटिया देवा से रहमाणा वाया ठरू-शहजादपुर-सांदल कलां-चटिया देवा-सिटावली, जुआं से पांची वाया माहरा, किलोहड़द से शहजादपुर, जीटी रोड से देवडू वाया कुराड़, पुरखास से भूर्री वाया सांदल कलां रेलवे स्टेशन, जीटी रोड से मिमारपुर वाया मुरथल, कामी रोड, अगवानपुर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज, गोहाना, खरखौदा व बरोदा खंड के विभिन्न मार्गों की रिपोर्ट लेते हुए लंबित रहने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने इन मार्गों के निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने भैंसवाल कलां में सीवर व्यवस्था, छिछड़ाना-भैंसवाल खुर्द-ठसका में जलापूर्ति, गोहाना में एसटीपी को अपग्रेड करना तथा जलापूर्ति को सुदृढ़ करने, कुंडली में बूस्टिंग स्टेशन व जलापूर्ति, गन्नौर में एसटीपी, खांडा में पेयजल आपूर्ति, खरखौदा में स्टॉर्म वाटर व निकासी के साथ जलापूर्ति की सुदृढ़ता के कार्य की समीक्षा की। नगर निगम के अंतर्गत आईटीआई चौक, ड्रेन नंबर-6, पुरखास रोड, राठधना रोड, ककरोई रोड, जल शोधन प्लांट आदि की समीक्षा की।


बैठक में निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसई राजीव गुप्ता, दिनेश राठी, डीटीपी नरेश कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विजय राठी, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, पंकज गौड़, गुलशन कुमार, पंकज सैनी, पवन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed