फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Financial aid amount fixed for flood affected people

Sonipat News: बाढ़ प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता राशि तय

Wed, 10 Sep 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Financial aid amount fixed for flood affected people
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सरकार ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक सहायता राशि निर्धारित कर दी है। यह राशि बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने व पुनर्वास में मदद करेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मृत्यु पर 4 लाख रुपये, 40 से 60 फीसदी अंग हानि पर 74,000 रुपये, 60 फीसदी से अधिक अंक हानि पर 2.50 लाख रुपये, क्षतिग्रस्त मकान (मैदानी क्षेत्र) के लिए 1.20 लाख रुपये, क्षतिग्रस्त मकान (पहाड़ी क्षेत्र) के लिए 1.30 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान (15 फीसदी) के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान (15 फीसदी) के लिए 5,000 रुपये, गांव में दुकान, संस्थान, उद्योग को 100 फीसदी हानि पर 1 लाख रुपये, वास्तविक, व्यावसायिक हानि पर 1.75 लाख से 3.05 लाख रुपये, 5 लाख से अधिक हानि पर 3.05 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फीसदी तक फसल हानि सब्सिडी (फीसदी के आधार पर) प्रति एकड़ 7,000 से 15,000 रुपये, दुधारू पशु हानि (भैंस, गाय, ऊंटनी) पर 37,500 रुपये, भेड़-बकरी, सुअर पर 4,000 रुपये, दूध न देने वाले पशु (ऊंट, घोड़ा, बैल) की हानि पर 32,000 रुपये, मुर्गी पालन की हानि पर 10,000 रुपये तक आर्थिक सहायता राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed