फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Finance and Contract Committee meeting will be held under the chairmanship of Senior Deputy Mayor.

Sonipat News: सीनियर डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में होगी वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक

Thu, 19 Dec 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Finance and Contract Committee meeting will be held under the chairmanship of Senior Deputy Mayor.
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में अब सीनियर डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक होगी। इसके लिए शहरी निकाय विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। चार माह से वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक न होने के कारण शहर में विकास कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे। तत्कालीन मेयर के विधायक बनने से मेयर व वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चेयरमैन का पद खाली है। सीनियर डिप्टी मेयर ने उप निगमायुक्त को लिखे गए पत्र पर कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं निगम पार्षद ने आपत्ति जताई थी। निगम कार्यालय में 8 अगस्त को तत्कालीन मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। उसके बाद कोई भी बैठक नहीं हो सकी। 5 अक्तूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मेयर निखिल मदान ने जीत हासिल कर विधायक बने। उनके शपथ लेने के बाद नगर निगम कार्यालय में मेयर का पद खाली हो गया था। बैठक न होने के कारण नए विकास कार्यों के लिए बजट की स्वीकृति नहीं मिल रही। इसकी वजह से विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने उप निगमायुक्त को पत्र लिखकर 12 नवंबर को बैठक बुलाने के लिए कहा था। इसके बाद उप निगमायुक्त कार्यालय से फाइल कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं निगम पार्षद सुरेंद्र मदान के पास पहुंची तो उन्होंने 12 नवंबर को बैठक बुलाने के पत्र पर आपत्ति जताई थी। इस पर सुरेंद्र मदान का कहना था कि नियमानुसार चेयरमैन की अनुपस्थिति में वाइस चेयरमैन बैठक बुला सकते हैं।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन की आपत्ति पर निगम ने मुख्यालय लिखा था पत्र
वित्त एवं अनुबंध कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं पार्षद सुरेंद्र मदान ने सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा के बैठक बुलाने के लिए लिख पत्र पर आपत्ति दर्ज की थी। इसके बाद नगर निगम ने मुख्यालय पत्र लिखकर बैठक बुलाने के लिए अधिकार मांगे थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम के पत्र पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर मेयर का पद खाली है तो सीनियर डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक बुलाई जा सकती है। अगर सीनियर डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में डिप्टी मेयर बैठक बुला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक बुलाने से पहले पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद बैठक में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इसके बाद पार्षदों से प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए नए विकास कार्यों के लिए बजट मंजूर किया जाएगा।

- राजीव सरोहा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम


शहरी स्थानीय निकाय ने वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक बुलाने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है। सीनियर डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इसके लिए पार्षदों को विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव मांगें जाएंगे।
- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed