फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Final publication of voter list

Sonipat News: मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

Sun, 25 Feb 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Final publication of voter list
सोनीपत। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय सोनीपत, सीईओ हरियाणा और भारत निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यदि किसी नागरिक ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करवाया है तो वह ऑनलाइन फार्म नं. 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है। यदि मतदाता सूची में नाम गलत है या अन्य गलती है तो फार्म नं. 8 भरना होगा और यदि किसी मतदाता का निधन हो चुका है और नाम मतदाता सूची हटवाना है तो फार्म नं. 7 भरकर नाम कटवाया जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा मौजूद है। उन्होंने बताया कि मतदाता www.voter.eci.gov.in वेबसाइट पर या वोटर हेल्पलाइन एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर मतदाता सूची में नाम शामिल, शुद्धिकरण और वोट हटवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में हैं 11 लाख 69 हजार 533 मतदाता

जिले में 11 लाख 69 हजार 533 मतदाता हैं, जिनमें 6 लाख 25 हजार 230 पुरुष व 5 लाख 44 हजार 303 महिला मतदाता शामिल हैं। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 91 हजार 121 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 2 हजार 615 पुरुष व 88 हजार 506 महिला मतदाता शामिल हैं। राई विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 91 हजार 895 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 3 हजार 729 पुरुष व 88 हजार 166 महिला मतदाता शामिल हैं। खरखौदा विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 74 हजार 106 मतदाता हैं। इनमें 93 हजार 493 पुरुष व 80 हजार 613 महिला मतदाता शामिल हैं। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 334 मतदाता हैं। इनमें से 1 लाख 23 हजार 689 पुरुष व 1 लाख 13 हजार 645 महिला मतदाता शामिल हैं। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 89 हजार 362 मतदाता हैं इसमें 1 लाख 1 हजार 193 पुरुष व 88 हजार 169 महिला मतदाता मौजूद हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 85 हजार 715 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 511 पुरुष व 85 हजार 204 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed