{"_id":"6654b82411468151900cb7ef","slug":"fight-between-two-dhaba-operators-allegation-of-taking-the-car-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118818-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो ढाबा संचालकों में मारपीट, गाड़ी ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो ढाबा संचालकों में मारपीट, गाड़ी ले जाने का आरोप
Mon, 27 May 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ढाबा संचालक ने अपने साझेदार व उसके परिजनों पर मारपीट करने व गाड़ी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालवीय नगर निवासी नवीन ने सेक्टर-27 पुलिस को बताया कि किसी काम से बहालगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक यूनियन के पास वह स्टीकर वाले के पास रुक गए। इसी दौरान वहां काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई। इसमें उनका परिचित व उसके परिजन सवार थे। उन्होंने मारपीट कर हथियार के बल पर उनकी सोने की चेन, मोबाइल और तीन हजार रुपये ले लिए। विरोध करने पर उसकी थार गाड़ी भी ले गए। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि आरोपी व पीड़ित परिचित हैं। दोनों ने राठधना रोड पर साझे में ढाबा किया था। उसी को दोनों के बीच रुपये का लेनदेन है। हथियार होने की बात सामने नहीं आई। चेन भी दो टुकड़ों में पीडि़त के पास मिली है। पुलिस ने मारपीट, नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।