फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fierce heat: Temperature exceeds 41 degrees, fire broke out in a standing scooty

भीषण गर्मी: तापमान 41 डिग्री के पार, सोनीपत में खड़ी स्कूटी में लगी आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
सार

41 डिग्री सेल्सियस तापमान में सुभाष चौक के पास स्कूटी धू-धू कर जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। 

विज्ञापन
Fierce heat: Temperature exceeds 41 degrees, fire broke out in a standing scooty
सुभाष चौक के पास धू-धू कर जलती स्कूटी। संवाद - फोटो : Sonipat

विस्तार

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जून की तरह गर्मी सता रही है। हरियाणा के तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में धूप और लू के थपेड़े ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं गर्मी बढ़ने से वाहनों में आग लगने के मामले भी सामने आने लगे हैं। बुधवार दोपहर को सुभाष चौक के पास खड़ी स्कूटी में आग लग गई। जिससे वह जलकर ढांचा बन गई।

विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर बाजार आया था। दोपहर बाद वह सुभाष चौक पर पहुंचा और वहां पर अपनी स्कूटी खड़ी करके दुकान में चला गया। कुछ ही देर बाद उनको बाहर शोर सुनाई दिया। बाहर आकर देखा तो उसकी स्कूटी से आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास के दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दुकानों पर लगे फायर हाईड्रेंट (अग्निशमन यंत्र) से भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बुझी। आग की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कूटी जलकर ढांचा बन चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। शाम तक जलती स्कूटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  सुभाष चौक के पास धू-धू कर जलती स्कूटी को देखते लोग। संवाद

सुभाष चौक के पास धू-धू कर जलती स्कूटी को देखते लोग। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed