{"_id":"616096a08ebc3e0ec56f5052","slug":"festival-special-train-will-run-from-tomorrow-will-go-from-new-delhi-to-katra-sonipat-news-rtk626468462","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से जाएगी कटड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से जाएगी कटड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को तोहफा देते हुए नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन चलने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर उत्तर रेलवे द्वारा 01633/01634 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटड़ा त्योहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक तक प्रत्येक वीरवार, शनिवार और सोमवार को रात 9.30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। त्योहार स्पेशल ट्रेन रास्ते में नई दिल्ली से चलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
वर्जन
उत्तर रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन पर 13 त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इनमें एक ट्रेन नई दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलाई गई है। जो सप्ताह में तीन दिन आवागमन करेगी। नई दिल्ली से इस ट्रेन का परिचालन 10 अक्तूबर को रात 11.30 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन 21 नवंबर तक चलेगी। जिससे माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे