फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   festival, season, bazzar, market, boom, automobiles, jwellers, sonepat

पूरा माह त्योहारों की चमक, बाजारों में बूम

Sat, 01 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 01 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
festival, season, bazzar, market, boom, automobiles, jwellers, sonepat
माता की मूर्ति देखती एक युवती - फोटो : sonipat
साल 2016 में अक्तूबर माह त्योहारों का समर्पित रहेगा। माह के पहले ही दिन एक अक्तूबर को जहां नवरात्रों का शुभारंभ है, जबकि 31 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा होगी। बीच में नवरात्रों के साथ, दुर्गा पूजा, दशहरा, वाल्मीकि जयंती, करवा चौथ, अहोई, धनतेरस व दीपावली शामिल हैं। छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों ने भी त्योहारों के सीजन को भुनाने की तैयारी की है। ऑटो मार्केट से लेकर साइकिल विक्रेता तक ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर व विशेष स्कीम लेकर आए हैं।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट : बाजार में उतारी नई गाड़ियां
नवरात्रों में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी के चलते ऑटो कंपनियों ने मार्केट में नई गाड़ियां उतारी हैं। टाटा मोटर्स की 
तरफ से नई गाड़ी टीएगो उतारी गई है। श्वान मोटर्स के मैनेजर विकास ने बताया कि टीयागो को लेकर ग्राहकों में जिज्ञासा है। नवरात्र के पहले दिन कई गाड़ी बुक करवाई गई हैं। कंपनी की ओर न केवल नवरात्र, बल्कि पूरे फेस्टिवल सीजन को फोकस करके प्लानिंग तैयार की है। टीयागो पेट्रोल के साथ डीजल में भी मौजूद है। इसकी कीमत दूसरे गाड़ी न केवल कम है, बल्कि लुक में भी बेहतर है। वहीं, साहिल ऑटो मोबाइल के मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी फियेट की ओर से नई गाड़ी अर्बन क्रॉस मैदान में उतारी गई है, जो तीन या चार अक्तूबर को शोरूम में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


ज्वैलर्स मार्केट : 15 से 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
जैन संस के मालिक बसंत जैन ने बताया कि नवरात्रों ही नहीं, पूरे माह को फोकस करके तैयारी की गई है। आभूषणों की खरीददारी धनतेरस व दीपावली पर ज्यादा रहती है। मार्केट में सोने व चांदी के नए-नए आइटम की बराबर डिमांड है। इस कारण नए आइटम तैयार किए जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक शहर में 350 के करीब ज्वैलर्स शॉप हैं। पिछले साल 15 से 20 करोड़ रुपये का नवरात्रों में कारोबार हुआ था। अबकी बार भी यही उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 को शहर में साइकिल रैली
प्रशासन स्वास्थ्य व सेहत के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए 16 अक्तूबर को साइकिल रेस आयोजित करेगा, जिसमें डीसी, डीआईजी, एसडीएम से लेकर अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे। गोहाना रोड स्थित साइकिल वर्ल्ड के मालिक आनंद गौड़ ने बताया कि युवाओं में साइकिल खरीद के प्रति विशेष उत्साह है। यहां तक लड़कियां भी नवरात्रों में खरीददारी के लिए साइकिल बुक करवा रही हैं। साइकिल खरीदने पहुंची हनुमान नगर निवासी पायल ने कहा कि सेहत व स्वास्थ्य के लिए साइक्लिंग जरूरी है।

नवरात्र का पहना दिन : सुबह छह बजकर 18 मिनट से होगी घट स्थापना 
गांव मलिकपुर निवासी पं. कृष्ण गौड़ ने बताया कि शनिवार को नवरात्रे के पहले दिन सुबह छह बजकर 18 मिनट से लेकर सात बजकर 28 मिनट तक घट स्थापना होगी। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 47 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक भी घट स्थापना की जा सकती है। शास्त्रों में दस दिन के नवरात्र शक्ति उपासना के लिए अत्यंत ही शुभ माने गए हैं। इस बार नवरात्रि में राजयोग, द्वि पुष्कर योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग के संयोग बन रहे हैं।


खरखौदा : बाजार में बढ़ी चहल-पहल, नारियल सस्ता
नवरात्रों की पूर्व संध्या पर श्राद्ध पूरे होते ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। महिलाओं ने व्रत के सामान की खरीद की। पहला नवरात्र शनिवार से शुरू होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर लड़कियों व महिलाओं ने अपने घरों की खासकर उस स्थान की साफ सफाई की जहां पर माता रानी की ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। वहीं, इस बार नवरात्र पर महंगाई का कम ही असर दिखाई दिया। दुकानदार हरीश ने बताया कि इस बार भी पिछले नवरात्रों की तरह से सामान के भावों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इतना जरूर है कि पिछली बार जहां नारियल 30 रुपये था इस बार इसमें गिरावट आई है। इस बार नारियल 25 रुपये दिया जा रहा है।

31 दिन में 18 दिन त्यौहार 
1 अक्तूबर : शारदीय नवरात्र प्रारंभ व कलश स्थापना
4 अक्तूबर : सिंदूर तृतीया। 
8 अक्तूबर : सरस्वती आह्वान व नवदप ओली प्रारंभ
9 अक्तूबर : दुर्गा अष्टमी/महाअष्टमी। 
10 अक्तूबर : महानवमी
11 अक्तूबर : दशहरा/विजयदशमी
12 अक्तूबर : पापांकुशा एकादशी/मोहर्रम
13 अक्तूबर : प्रदोष वृत। 
15 अक्तूबर : कोजागरी व्रत। 
16 अक्तूबर : शरद पूर्मिणा/वाल्मीकि जयंती/ओली पूर्ण। 
17 अक्तूबर : तुला संक्रांति
19 अक्तूबर : करवा चौथ/रोहिणी व्रत। 
22 अक्तूबर : अहोई अष्टमी।
26 अक्तूबर : रमा एकदशी व्रत। 
28 अक्तूबर : धनतेरस/श्रीधनवन्तिरी जयंती/प्रदोष व्रत। 
29 अक्तूबर : यमदीप दान।
30 अक्तूबर : दीपावली। 
31 अक्तूबर : अन्नकूट/गोवर्धन पूजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed