फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fertilizer shortage will go away, 2600 metric ton urea rack installed at railway station

खाद की किल्लत होगी दूर, रेलवे स्टेशन पर लगा 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक

Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage will go away, 2600 metric ton urea rack installed at railway station
सोनीपत। जिले के किसानों को अब खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग ने 2600 मीट्रिक टन यूरिया मंगवाया है। यूरिया का रैक रेलवे स्टेशन पर लग गया है। दो से तीन दिन में यूरिया खाद विक्रेताओं तक पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि 2600 मीट्रिक टन यूरिया में से जिले को 1500 मीट्रिक टन यूरिया ही मिलेगा। शेष 1100 मीट्रिक टन यूरिया दिल्ली, रोहतक व पानीपत के किसानों के लिए भिजवाया जाएगा। कृषि अधिकारियों का कहना है कि यूरिया का रैक लगने के बाद अब किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रबी सीजन में फरवरी माह के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद खाद की मांग बढ़ गई थी। जिसे पूरा करने के लिए कृषि विभाग ने मुख्यालय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। किसानों की मांग को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक लगा है। आगामी दो से तीन दिन में यहां से खाद विक्रेताओं तक पहुंचा दिया जाएगा। जिले में यूरिया खाद पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कृषि अधिकारियों ने किसानों को फसल में खाद का अधिक छिड़काव न करने की सलाह दी हे।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रही खाद की मांग
कृषि अधिकारियों का कहना है कि जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगाई गई है। इस बार फरवरी में अच्छी बारिश हुई है। जिससे किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। अब किसान फसल में खाद का छिड़काव करने की कवायद में जुटे हैं। यही कारण है कि जिले में खाद की मांग बढ़ रही है। हालांकि मार्च माह में खाद की मांग कम हो जाती है। रेलवे स्टेशन पर खाद का रैक लगने से किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगाई गई है। फरवरी माह में बारिश के कारण किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ी, लेकिन यूरिया खाद की मांग बढ़ गई थी। मुख्यालय को पत्र भेजकर खाद मंगवाया गया है। रेलवे स्टेशन पर 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक पहुंच गया है। इसमें जिले किसानों को 1500 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होगा। 1100 मीट्रिक टन यूरिया दिल्ली, रोहतक व पानीपत भेजा जाएगा।
डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed