फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fertilizer, seeds and medicine will now be sold through POS machine

Sonipat News: पीओएस मशीन से होगी अब खाद, बीज और दवा की बिक्री

Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer, seeds and medicine will now be sold through POS machine
फोटो 29- खाद विक्रेताओं की बैठक लेते कृषि विभाग के अधिकारी। संवाद
गोहाना। अब खाद, बीज और दवा बिना पीओएस मशीन के नहीं बेचे जाएंगे। बिना पीओएस मशीन के खाद, बीज व दवा बेचने पर कृषि विभाग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलवार को कृषि विभाग कार्यालय में खाद विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से बीज, खाद व दवा बेचने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


कृभको से क्षेत्रीय अधिकारी राजू यादव ने कहा कि जल्दी ही धान की रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा। धान सीजन में किसानों को खाद, बीज एवं दवाओं की अधिक आवश्यकता रहती है। विक्रेताओं को खाद, बीज एवं दवाओं की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से ही करनी है। इसके लिए विक्रेता पीओएस मशीन में दुकान का स्टॉक अपलोड करें। विक्रेताओं के गोदाम और पीओएस मशीन का स्टॉक समान होना चाहिए। इस दौरान उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, कृभको से स्टेट मैनेजर ओम सिंह चौहान, वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरएस गोस्वामी, गौतम कुमार, खंड कृषि अधिकारी डॉ. राकेश श्योराण, एटीएम कृष्ण खासा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


समय समय पर की जाएगी छापा मार कार्रवाई

उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि सीजन के दौरान विभाग की ओर से समय-समय पर छापा मार कार्रवाई कर स्टॉक की जांच की जाएगी। मशीन और गोदाम में स्टॉक कम अथवा अधिक मिलने पर विक्रेता पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने विक्रेताओं का निर्देश दिए है कि स्टॉक का मिलान रखे। लापरवाही मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed