{"_id":"62c33cf01394263ba67982e3","slug":"female-university-students-and-patients-in-medical-college-upset-due-to-power-failure-sonipat-news-rtk651429759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने से महिला विवि की छात्राएं और मेडिकल कॉलेज में मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने से महिला विवि की छात्राएं और मेडिकल कॉलेज में मरीज परेशान
विज्ञापन
खानपुर कलां में मुख्य लाइन को ठीक करते बिजलीकर्मी। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव खानपुर कलां में बिजली निगम के 33 केवी के सब स्टेशन की मुख्य लाइन के दो खंभे गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। भक्त फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दोनों जगह लगभग 29 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है।
गांव खानपुर कलां में खेतों में पानी भरा है। धान की रोपाई के लिए किसान सिंचाई कर रहे हैं। खेतों की जुताई और बारिश के चलते 33 केवी के सब स्टेशन की मुख्य लाइन के खंभों के साथ मिट्टी का कटाव हो गया। रविवार शाम करीब चार बजे मुख्य लाइन के दो खंभे गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। खंभे गिरने से भक्त फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रात भर बिजली गुल रही। सोमवार देर शाम तक लाइनों की मरम्मत का कार्य चला हुआ था। सोमवार को दिन में उमस भरी गर्मी थी। इससे महिला विवि में छात्राओं और स्टाफ के पसीने छूटे। महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मरीजों को परेशानी हुई।
सब स्टेशन की मुख्य लाइन के दो खंभे गिर गए थे। उनको सोमवार शाम तक खड़ा कर दिया गया है। लाइन की मरम्मत होते ही मंगलवार सुबह तक बिजली आपूर्ति चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
संदीप जैन, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम